अवेध खनन मामले में पुलिस ने बालू लोड दो ट्रैक्टर किया जब्त
अररिया, मई 11 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज थाना क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन के खिलाफ खनन विभाग की टीम व पुलिस टीम के द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। प्रखंड क्षेत्र के रामघाट के समीप अवैध खनन कर जा रहे बालू लोड दो ट्रैक्टर को डायल 112 के पुलिस टीम ने जांच पड़ताल के बाद जब्त कर थाना लाया। जानकारी अनुसार डायल 112 पुलिस टीम को अवेध खनन कर जाने की सूचना किसी के द्वारा दिया गया था इसके बाद डायल 112 के पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के रामघाट से दोनों ट्रैक्टर को जब्त कर लिया मालूम हो कि नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सुरसर नदी , गेरुवा नदी , कजरा नदी से लगातार अवैध खनन किया किया जा रहा है। खनन विभाग के टीम व पुलिस के द्वारा दर्जनों की संख्या में बालू लोड ट्रेक्टर जब्त कर कार्रवाई की गयी लेकिन इसके बावजूद भी क्षेत्र में खनन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.