बागपत, अप्रैल 25 -- बड़ौत। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के घोषित परीक्षा में श्रीराम इंटर कॉलेज की मेधावी छात्रा अवि तोमर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में चौथा व जनपद प्रथम स्थान प्राप्त किया। अवि तोमर की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। शुक्रवार को सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान स्वयं बिजरौल गांव में छात्रा के घर पहुंचे और उसे सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ संजीव आर्य, हरेंद्र तोमर, सुभाष तोमर, रणबीर, सहेंद्र आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- इंटर में अवि तोमर ने किया जिला टॉप, प्रदेश में चौथा स्थान यह भी पढ़ें- मेधावियों का किया सम्मान यह भी पढ़ें- गुदडी के लाल ने फिर किया कमाल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...