प्रयागराज, मार्च 31 -- सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शास्त्री नगर सादियापुर में सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल वितरण एवं प्रतिभा अलंकरण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. अनिल कुमार कालरा ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और छात्रवृत्ति देकर सम्मानित किया। विद्यालय में सर्वोच्च अंक अविष्कार सोनकर और साक्षी मिश्रा ने प्राप्त किए। 'श्री पुरस्कार' भूमि वर्मा तथा 'विद्यालय रत्न' सार्थक कुशवाहा को दिया गया। प्रधानाचार्य दिनेश कुमार दुबे ने विद्यार्थियों को अनुशासन और परिश्रम का संदेश दिया। समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। संचालन आयुष सोनकर और राजेश मिश्रा ने किया, जबकि अंत में इंद्रनारायण शुक्ला ने आभार ज्ञापित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.