नई दिल्ली, मार्च 8 -- कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा है कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाया जाने वाला अविश्वास प्रस्ताव के भले ही पारित होने की संभावना कम हो, लेकिन इससे विपक्ष को अपनी चिंताएं संसद और देश के सामने रखने का अवसर मिलेगा। थरूर ने रविवार को कहा कि विपक्ष सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने जा रहा है। उन्होंने स्वीकार किया कि सदन में सरकार के बहुमत के कारण इसके पारित होने की संभावना नहीं है, फिर भी यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उनके अनुसार, इस प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान विपक्ष को अपने मुद्दे और आपत्तियां रखने का अवसर मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...