मोतिहारी, अप्रैल 2 -- हरसिद्धि, एसं। प्रखंड प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने के संदर्भ में समिति सदस्यों द्वारा बीडीओ को दिए आवेदन के बाद राजनीतिक सरगर्मी काफी तेज हो गई है। पूरे प्रखंड में समिति सदस्यों की संख्या 26 है। समिति सदस्य पक्ष विपक्ष दोनों तरफ विभाजित हो गए हैं। किसी के पक्ष में ज्यादा तो किसी के पक्ष में कम। विपक्षी गुट का नेतृत्व पूर्व प्रमुख चंदा देवी कर रही हैं। इनका दावा है कि नियमानुसार अविश्वास प्रस्ताव लगेगा। मतदान होगा और नए प्रमुख को देखने का मौका मिलेगा। उधर वर्तमान प्रमुख का दावा है मामला पूर्व से हाई कोर्ट में लंबित है। इसलिए अविश्वास प्रस्ताव नहीं लगेगा। सूत्रों के अनुसार भीतर हीं भीतर दोनों पक्ष अपने अपने पक्ष में समिति सदस्यों को करने के लिए धन बल का इस्तेमाल शुरू कर दिए हैं। उधर बीडीओ गुलशन कुमार ने बता...