दरभंगा, मार्च 14 -- केवटी। प्रखंड प्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर पंचायत समिति की विशेष बैठक बुलाई गई है। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी ने सभी पंचायत समिति सदस्यों को सूचना जारी की है। जारी सूचना में प्रखंड प्रमुख जिवछी देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 19 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे प्रखंड सभागार केवटी में पंचायत समिति की विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में प्रमुख, उपप्रमुख समेत सभी पंचायत समिति सदस्यों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहने को कहा गया है। अविश्वास प्रस्ताव में प्रमुख पर कई आरोप लगाए गए हैं। इनमें प्रमुख पद पर रहते हुए पंचम एवं पंद्रहवीं वित्त योजना को अपने ही पंचायत में कराने, विभागीय जांच में गबन और भ्रष्टाचार सिद्ध होने, योजनाओं के आवंटन में मनमानी एवं भेदभाव, ...