सीतामढ़ी, मार्च 10 -- पुपरी। पुपरी प्रखंड प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लगाने का प्रयास असफल हो गया। प्रखंड सह अंचल कार्यालय स्थित किसान भवन में सोमवार को पंचायत समिति सदस्यों के सदन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनाव पर्यवेक्षक सह एसडीओ गौरव कुमार, बीडीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार अमन समेत अन्य कर्मिगण एक घंटा तक इंतजार करते रहे। इस दौरान कुल 18 पंचायत समिति सदस्यों में से मात्र एक सदस्य हीं सदन में पहुंच पाए। वहीं बांकी के 17 सदस्यगण बैठक में भाग नहीं लिया। इसी के साथ कोरम के अभाव में प्रखंड प्रमुख मनोज कुमार के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव टल गया। इसी के साथ प्रखंड प्रमुख अपना कुर्सी बचाने में सफल हो गए। बीडीओ अमित कुमार अमन ने बताया कि पुपरी के पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा वर्तमान प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव को लेक...