हाजीपुर, अप्रैल 13 -- हाजीपुर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिला परिषद के सभागार में सोमवार को जिला परिषद् अध्यक्ष आशुतोष कुमार उर्फ दीपू पर लगाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर एक बैठक हुई। अध्यक्षता जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह एवं संचालन उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी कुंदन कुमार ने की। बैठक सोमवार की सुबह 11 बजे से शुरू हुई। जिसमें मात्र 12 सदस्य ही उपस्थित हुए बाकि सदस्य बैठक में अनुपस्थित रहे। बैठक में नियम के अनुसार कुल सदस्यों की संख्या के दो तिहाई सदस्य उपस्थित नहीं होने की वजह से अविश्वास प्रस्ताव विफल घोषित किया गया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार विशेष बैठक पूर्व निर्धारित समयानुसार 11 बजे पूर्वाह्न में प्रारम्भ की गई। उपस्थिति पंजी के अनुसार मात्र 12 (बारह) जिला परिषद सदस्य उपस्थित हुए। तदालोक में जिला पदाधिकारी द्वारा गणपूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.