मुजफ्फरपुर, मार्च 25 -- कटरा। पहसौल पंचायत के उपमुखिया मो. शाहनवाज के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बुधवार को बैठक हुई। इसमें 15 में से 10 वार्ड सदस्यों ने अविश्वास के पक्ष में मतदान किया। चुनाव पर्यवेक्षक बीसीओ अजय कुमार शर्मा ने बताया कि 15 में से 10 वार्ड सदस्यों द्वारा उपमुखिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। मतदान में 10 सदस्य उपस्थित हुए, जो प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किए। इस प्रकार उपमुखिया पर अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। सात मार्च को मुखिया कासीरन खातून के निधन के बाद पंचायत के काम को निबटाने के लिए उपमुखिया को दैनिक कार्य का प्रभार सौंपा गया था, हालांकि वित्तीय प्रभार नहीं मिल सका था। इसी बीच वार्ड सदस्यों ने अविश्वास लगा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.