प्रयागराज, सितम्बर 15 -- पतंजलि ऋषिकुल की अविश्का मिश्रा को प्रयागराज की सब जूनियर बालिका बास्केटबाल टीम का कप्तान बनाया गया है। यह टीम कानपुर में 14 सितंबर को शुरू हुई 29वीं उत्तर प्रदेश राज्य बास्केटबाल चैंपियनशिप में भाग लेगी। जिला बास्केटबाल संघ के सचिव शील ओझा के अनुसार प्रयागराज की टीम में शानवी, अविका जायसवाल, अन्वेषा सिंह, कात्यायनी सिंह (सभी पतंजलि ऋषिकुल), आश्वी ओझा (एसएमसी), शानवी सिंह, अमूल्या (दोनों जीएचएस), मान्या त्रिपाठी(सेंट विष्णा स्कूल), अक्षिता सिंह (डीपी स्कूल), प्राकृति (संस्कार इंटरनेशनल) और मुस्कान (आर्मी स्कूल) शामिल हैं। ऋषभ देव को टीम का प्रशिक्षक और स्नेहा सिंह को मैनेजर बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.