धनबाद, अप्रैल 23 -- धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बुधवार की सुबह एक मार्मिक और चौंकाने वाली घटना हुई। अपनी अविवाहित बेटी का प्रसव कराने आए पिता की अस्पताल में ही दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। इस घटना ने वहां मौजूद मरीजों, परिजनों और डॉक्टरों को स्तब्ध कर दिया। पिता की मौत के बाद बेटी की डिलिवरी हुई और उसने तीन किलो के बच्चे को जन्म दिया है। डॉक्टरों के अनुसार जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं। घटना के बारे में बताया जाता है कि कतरास थाना क्षेत्र निवासी एक पिता अपनी पत्नी के साथ बेटी को लेकर स्त्री व प्रसूति रोग विभाग में पहुंचे। यह भी पढ़ें- जामताड़ा की महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया बेटी को प्रसव पीड़ा हो रही थी। स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के इमरजेंसी में उन्हें बताया गया कि तुरंत डिलिवरी करनी होगी। उसे भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू क...