पूर्णिया, जुलाई 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सोमवार को अम्बेडकर सदन में अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) की जिला कमिटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ऐपवा की जिला अध्यक्ष रेणु यादव ने कहा कि एपवा की जिला कमिटी की सदस्य रंजना देवी को अविलम्ब रिहा किया जाये। नहीं तो आगामी दिनों मे एपवा आंदोलन करेगी। वहीं मीटिंग को सम्बोधित करते हुए एपवा की जिला सचिव सुलेखा देवी ने कहा कि महिलाओं के बराबरी औऱ मान-सम्मान के लिए ऐपवा पूरे जिला में अभियान चलाएगी। बैठक में सीता देवी, नजरा खातून, मगदेलेना हांसदा, महावती देवी, सोनी देवी, मीरा देवी, संजो देवी, डोमनी देवी शामिल हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...