लोहरदगा, अगस्त 9 -- कुडू, प्रतिनिधि। लोहरदगा कुडू के अविराम स्कूल ऑफ एक्सीलेंसी टिको में शनिवार को विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन सचिव इंद्रजीत कुमार भारती ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि असुर, बिरहोर, खारिया आदि यहां के मूल आदिवासी हैं। आदिवासी हमारे देश और विश्व की आत्मा है। वे वनों, नदियों और प्रकृति को सबसे करीब से संरक्षित कर रहे है। आदिवासी जंगल पर निर्भर हैं और जंगल के कम होने से आदिवासी का स्थानांतरण भी हो रहा है। इस कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल खुशी प्यारी टोप्पो, शिक्षक चीनीवास, सुनीता, परमानंद, विद्या भूषण, विकाश, काजल, संगीता, पूजा, प्राची, तारामणि, बबीता, प्रीति, अफसाना, खालिदा, शुभम सुप्रिया आदि मौजूद थे। य...