लोहरदगा, मार्च 29 -- कुडू, प्रतिनिधि।लोहरदगा कुडू प्रखंड के टीको स्थित अविराम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंसी का वार्षिक परीक्षा फल घोषित किया गया। इस मौके पर स्कूल के सचिव इंद्रजीत कुमार भारती ने कहा कि परिणाम महज मार्कशीट के अंक नहीं बल्कि बच्चों के कठोर परिश्रम, समर्पण एवं दृढ़ संकल्प का प्रतिफल है। शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट शिक्षा और संस्कार देने में कड़ी मेहनत की है। यह स्कूल सीबीएसई द्वारा एफिलिएटेड कुडू प्रखंड का पहला स्कूल बन चुका है। वार्षिक परीक्षा परिणाम में कक्षा नर्सरी से छाया कुमारी 95 प्रतिशत अंक के साथ अव्वल रहीं। यूकेजी में पल्लवी कुमारी, कक्षा द्वितीय में अनामिका कुमारी, कक्षा छह में अंकित कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मौके पर विद्यालय की प्रिंसिपल, शशि कुमार, चीनीवास,सुनीता,रौशन, शबनम,काजल,संगीता,पूजा,प्राची,अफसा...