लोहरदगा, जनवरी 31 -- कुडू, प्रतिनिधि। लोहरदगा कुडू प्रखण्ड के टीको स्थित अविराम कालेज आफ़ एजुकेशन में शनिवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न फ्री आनलाइन कोर्स के बारे में प्रशिक्षुओं को परिचित कराना था। इसमें स्वयं (एसडब्लूएवाईएएम) कोर्स के विषय में सहायक प्राध्यापक संदीप कुमार ने विस्तार पूर्वक चर्चा की। विविध कोर्स के विषय में जानकारी कराई दी गई। जिनमे से निःशुल्क कोर्स और उनके पंजीयन पर सविस्तार बताया गया। कार्यशाला में विशेष रूप से कालेज के सचिव इंद्रजीत भारती और निर्देशन प्राचार्य डा प्रतिमा त्रिपाठी के द्वारा संपन्न हुआ। इस दौरान जंगबहादुर, पंकज, अफताब, रेणुका, कुंदन, पवन, ममता, आरती, प्यारी, डा शशि, डा सुनीता, अमृत, आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.