लातेहार, मार्च 9 -- चंदवा प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अविराम कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी एंड नर्सिंग हुटाप चंदवा में शनिवार को शक्ति पर्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय शिक्षाविद् एवं मिसेज यूनिवर्स डॉ. परिन सोमानी रहीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि नारी शक्ति किसी भी राष्ट्र की रीढ़ होती है। उन्होंने कहा कि सशक्तिकरण का अर्थ केवल बाहरी उपलब्धियां नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और ज्ञान से खुद को मजबूत बनाना है। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा को सबसे बड़ा शस्त्र बताते हुए कहा कि आज की छात्राएं ही कल की लीडर हैं और उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर सीखते रहना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान आयोजित संवादात्मक सत्र में डॉ. सोमानी ने छात्राओं के सवालों के जवाब दिए और उन्हें जीवन में आने वाली चुनौति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.