लोहरदगा, मार्च 20 -- कुडू, प्रतिनिधि। लोहरदगा के कुडू प्रखंड स्थित अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ईद मिलन समारोह और सरहुल पर्व संध्या का शुक्रवार को संयुक्त आयोजन किया गया। बीएड और डीएलएड संकाय के प्रशिक्षुओं ने दोनों पर्वों की सांस्कृतिक झलक और विशेषता एक साथ मंच पर प्रस्तुत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कालेज के सचिव इन्द्रजीत भारती ने दीप प्रज्वलित कर किया। इंद्रजीत ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के आयोजन सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। दान करने वाला व्यक्ति कभी दुष्ट नहीं हो सकता है। सहायक प्राध्यापक अफताब आलम एवं तबस्सुम को भेंट स्वरूप ईदी दी गई।ईद मिलन समारोह के दौरान कव्वाली प्रस्तुतियों ने माहौल को सूफियाना बना दिया। वहीं सरहुल संध्या में झारखंडी परंपराओं की झलक देखने को मिली। झारखंडी झूमर नृत्य और लोकगीतों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.