लातेहार, फरवरी 28 -- चंदवा प्रतिनिधि। अविराम कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग में एचआईवी एड्स विषय पर एक दिवसीय नेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में वक्ताओं ने कहा कि बीमारी से अधिक खतरनाक उससे जुड़ा सामाजिक भेदभाव है, जिसे समाप्त करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. फिरोज अहमद एवं विशिष्ट वक्ता सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची के सहायक प्रोफेसर डॉ. एन. वेंकट अप्पा राव थे। संस्थान के सचिव इंद्रजीत भारती ने अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रो. अहमद को 'पिता तुल्य' बताते हुए उनके मार्गदर्शन को संस्थान के लिए गौरवपूर्ण बताया। डॉ. राव ने नर्सिंग और फार्मेसी को उत्कृष्ट करियर विकल्प बताते हुए कहा कि चिकित्सा शिक्षा में केवल अकादमिक ज्ञान नहीं, बल्कि समग्र विकास आवश्यक है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.