लोहरदगा, जून 1 -- लोहरदगा, संवाददाता।अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन महाविद्यालय की संस्थापक और सचिव इन्द्रजीत भारती की माता कालिंदी भवानी देवी की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर इन्द्रजीत भारती ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कालेज के सभी व्याख्याताओं एवं कर्मचारियों ने भी पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा उनके जीवन मूल्यों, सादगी, त्याग और प्रेरणादायी व्यक्तित्व को स्मरण किया गया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2012 में अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन महाविद्यालय की स्थापना एवं पूजा-अर्चना का शुभारंभ स्वयं कालिंदी भवानी देवी के कर-कमलों द्वारा संपन्न कराया गया था। उनके आशीर्वाद, संस्कार एवं मार्गदर्शन की छाप आज भी संस्थान की कार्यशैली एवं मूल्यों में ...