लातेहार, जनवरी 8 -- चंदवा प्रतिनिधि। हुटाप स्थित अविराम कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं फार्मेसी में गुरुवार को संस्थान के सचिव इंद्रजीत भारती ने कक्षाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शैक्षणिक व्यवस्था, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति और अनुशासन की स्थिति का जायजा लिया। सचिव ने बीएससी नर्सिंग व एएनएम की कक्षाओं में पहुंचकर पढ़ाई की प्रगति, प्रयोगशाला और पुस्तकालय की सुविधाओं की भी समीक्षा की तथा प्रैक्टिकल कक्षाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। शिक्षकों के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि नर्सिंग सेवा का क्षेत्र है, जहां अनुशासन और समयबद्धता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने पठन-पाठन की गुणवत्ता से समझौता न करने और नियमित अनुपस्थित रहने वाले छात्रों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने बेहतर प्रशिक्षण के साथ समाज सेवा की भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.