लोहरदगा, जनवरी 23 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा कुडू प्रखण्ड के टीको स्थित अविराम कालेज आफ़ एजुकेशन में महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कालेज के कर्मचारियों और प्रशिक्षुओं ने नेताजी को पुष्पांजलि और माला अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया। कहा गया कि सुभाष चंद्र बोस ने देश की आज़ादी के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनके जैसे महान विभूतियों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। नेताजी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर जंग बहादुर महतो, आफताब आलम, रेणुका, कुन्दन गिद्ध, ममता टोप्पो, शशि, चीनीबास, संदीप, शिव, आरती, पवन, तबस्सुम, अमृत आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.