मथुरा, फरवरी 19 -- यमुना नदी को अविरल और निर्मल बनाने के संकल्प के साथ जल सहेलियों का एक दल जनपद जालौन के पंचनदा से दिल्ली तक करीब 500 किमी की पदयात्रा पर निकला है। मंगलवार शाम यात्रा चौमुहां स्थित सीएसआरबी विद्या आश्रम पहुंची, जहां स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। बुधवार सुबह यमुना महारानी की आरती के बाद यात्रा दिल्ली के लिए रवाना हो गई। जल सहेली फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पा कुशवाहा ने कहा कि संगठन जल संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत है। महिलाएं अपने गांवों में तालाबों व नदियों के संरक्षण में जुटी हैं। यह यात्रा इटावा, बटेश्वर, आगरा, मथुरा होकर दिल्ली पहुंचेगी, जहां केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मिलकर यमुना शुद्धिकरण की मांग की जाएगी। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयकृष्ण दास महाराज ने कहा कि हथनी कुंड पर यमुना क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.