अविरल गंगा निर्मल गंगा संकल्प के साथ तीन दिवसीय गंगा पूजन उत्सव समारोह का हुआ समापन
भागलपुर, मई 28 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि मां गंगा पूजन समिति मोहनपुर चैती दुर्गा स्थान प्रांगण में चल रहा 49वां तीन दिवसीय मां गंगा पूजन उत्सव समारोह का समापन गुरुवार को दीप यज्ञ के साथ हुआ। इस मौके पर उपस्थित सदस्यों ने अविरल गंगा निर्मल गंगा बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया। संयोजक जगतराम साह कर्णपुरी ने कहा कि गंगा की पवित्रता बनाए रखना हम लोगों की जिम्मेदारी है। इस मौके पर तीन दिन से चल रहा अखंड संकीर्तन भक्ति भाव स्वरूप संपन्न हुआ। मौके पर सचिव जवाहर लाल मंडल, व्यवस्थापक गंगा मंडल, कुबेर मंडल, जयप्रकाश साह, पूरण साह, शहलेंद्र मंडल, शिवशंकर मंडल, श्रीकांत मंडल, आशुतोष कुमार, अरुण मंडल, रामकुंड चौहान, लक्ष्मण मंडल उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- गंगा को स्वच्छ रखने के लिए जनजागरण जरूरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.