मेरठ, दिसम्बर 6 -- मेरठ। गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी में 14वें हेमा कोहली मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर खेले गए अभ्यास मुकाबले में आरसीए ने अविरल की शानदार गेंदबाजी के चलते तीन विकेट से जीत दर्ज की। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 166 रन बनाए। कार्तिक ने 40 रन का योगदान दिया। आरसीए की ओर से गेंदबाज अविरल ने 5 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीए की टीम ने 17.3 ओवर में 7 विकेट खोकर 167 रन बनाए और तीन विकेट से जीत दर्ज की। उनकी और से मुकुल ने 45 रन बनाए। गेंदबाजी में अभय ने तीन विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि रविवार को भी सीनियर वर्ग का एक मुकाबला खेला जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.