अविरल की पारी से मेटाडोर एकादश जीता
कानपुर, मई 3 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही कानपुर क्रिकेट लीग में रविवार को दो मुकाबले खेले गए। इसमें पटेल एकादश और मेटाडोर एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। सप्रू मैदान में हुए पहले मैच में कानपुर वॉरियर्स ने 20 ओवर में सात विकेट पर 110 रन बनाए। टीम की ओर से सौरभ ने 33 रन, लविश ने 26 रन बनाए। जवाब में पटेल एकादश ने 10.3 ओवर में तीन विकेट पर 111 रन बनाकर मैच सात विकेट से जीता। मैच में दो विकेट और 31 रन बनाने वाले मनिंदर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। दूसरे मैच में जीटीबी वॉरियर्स ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 166 रन बनाए। टीम की ओर से अब्दुल रहमान ने 51 रन बनाए। जवाब में मेटाडोर एकादश ने 18वें ओवर में दो विकेट खोकर मैच जीता। टीम की ओर से 92 रन की पारी खेलने वाले अविरल रावत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.