अविमुक्तेश्वरानंद सूर्यकुंड तीर्थ पर देंगे धर्म संदेश
सीतापुर, जुलाई 4 -- हरगांव। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती आगामी छह जुलाई को अपनी 81 दिवसीय गोरक्षार्थ धर्म युद्ध यात्रा के तहत पहली बार हरगांव स्थित सूर्यकुंड तीर्थ पहुंचेंगे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में गौभक्तों को गो-रक्षा के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के संयोजक व पूर्व विधायक रमेश राही ने बताया कि महोली तिराहे पर उनाक स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे सूर्यकुंड तीर्थ पर श्रद्धालुओं को धर्मोपदेश देंगे और गो-रक्षा के सामाजिक व आध्यात्मिक महत्व पर विचार रखेंगे। पूर्व विधायक ने क्षेत्रवासियों से धर्मसभा में शामिल होने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.