आजमगढ़, मार्च 13 -- लाटघाट, (आजमगढ़) हिन्दुस्तान संवाद। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद शंकराचार्य नहीं, बल्कि समाजवादी पार्टी के नेता है। जबकि सपा सरकार के दौरान उन पर लाठीचार्ज हुआ था। वह शुक्रवार शाम जीयनपुर में 29 मार्च को सुभासपा की महारैली की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने समाजवादी पार्टी के 'एमवाई' समीकरण पर तंज कसते हुए कहा कि सपा आजमगढ़ को अपना गढ़ मानती है, लेकिन इस बार जनता यह भ्रम तोड़ देगी। उन्होंने दावा किया कि सगड़ी समेत पूरे जिले में एनडीए गठबंधन की जीत होगी। पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के 'एक्का-बक्का' वाले बयान पर पलटवार करते हुए राजभर ने कहा कि हमारी तैयारियां पूरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.