वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 9 -- UP News: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद (Swami Avimukteshwaranand) के खिलाफ पॉक्सो का मुकदमा दर्ज करने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी (Ashutosh Brahmachari) पर रविवार की सुबह पांच बजे रीवा एक्सप्रेस में सफर के दौरान हमला करने का मामला सामने आया। हमलावर ने उनकी नाक काटने की कोशिश की और उनके चेहरे पर वार किए। आशुतोष ब्रह्मचारी ने किसी तरह ट्रेन के टॉयलेट में खुद को बंद कर अपनी जान बचाई। प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेन पहुंचने पर उन्होंने जीआरपी थाने में साजिश रचने और हमला करने की शिकायत की। जीआरपी ने आशुतोष ब्रह्मचारी का मेडिकल परीक्षण कराया। बताया जा रहा है कि इसमें शार्प इंजरी यानी धारदार हथियार से हमले की पुष्टि नहीं हुई। देर रात मेडिकल रिपोर्ट आने पर जीआरपी ने वीएनएस की धारा 118-1 के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हमल...