अविमुक्तेश्वरानंद ने दिलाया संकल्प, गोरक्षा के लिए वोट का आह्वान
देवरिया, मई 6 -- रुद्रपुर/भटनी/बरियारपुर, हिन्दुस्तान टीम। ज्योतिर्मठ पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की गविष्टि यात्रा मंगलवार को कुशीनगर से देवरिया पहुंची। इस दौरान शंकराचार्य ने गोरक्षा, सनातन धर्म और सामाजिक एकता पर जोर दिया। लोगों से गोरक्षा के लिए वोट करने की अपील की। रुद्रपुर के दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पर उन्होंने रात्रि विश्राम किया। अविमुक्तेश्वरानंद सबसे पहले बैकुंठपुर स्थित पौहारी महाराज की कुटी पहुंचे। यहां संस्कृत विद्यालय परिवार द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, विद्यार्थी और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में गौ माता का विशेष महत्व है और गोरक्षा केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.