वाराणसी, अप्रैल 13 -- वाराणसी। केदारघाट स्थित श्रीविद्या मठ में रविवार को शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के अनुयायियों की बैठक हुई। शंकराचार्य को जान से मारने की धमकी के मामले में उन्होंने भेलूपुर पुलिस को घेरा। शासन से तत्काल उन्हें जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग की गई। अधिवक्ता रमेश उपाध्याय ने भेलूपुर पुलिस की कार्यशैली को लचर बताया। कहा कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को डिजिटल माध्यम से धमकी देने वाले के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। तहरीर देने के तीसरे दिन बाद केस दर्ज किया गया। धाराएं भी कमजोर लगाई गईं। वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीकांत त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक में आरोपी को गिरफ्तार कर उस पर सख्त धाराएं लगाने की मांग की गई। बैठक में साध्वी पूर्णांबा, साध्वी शारदांबा, ब्रह्मचारी परमात्मानंद, प्रभु नारायण, बनारस बार एसोसिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.