एटा, अप्रैल 28 -- ऑनलाइन प्रेरणा ऐप से 14 दिन में किए गए निरीक्षण में 59 शिक्षक, शिक्षिकायें, शिक्षामित्र, प्रधानाध्यापक, अनुदेशक अनुपस्थित मिले हैं। अनुपस्थित मिलने पर वेतन और मानदेय रोकने की कार्रवाई की है। बीएसए दिनेश कुमार ने बताया कि 11 से 27 अप्रैल तक जनपद की आठ ब्लॉक में संचालित 1691 परिषदीय विद्यालयों का ऑनलाइन प्रेरणा ऐप से निरीक्षण कराया गया। निरीक्षण में अलग-अलग ब्लॉक के विद्यालय में 59 शिक्षक, शिक्षिकायें, शिक्षामित्र, प्रधानाध्यापक, अनुदेशक अनुपस्थित मिले हैं। अनुपस्थित दिवस का एक दिन का वेतन रोका गया है। साथ ही तीन दिन में अनुपस्थित दिवस का स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को निर्देशित किया गया है। चेतावनी दी गई है कि स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने पर संबंधित के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बताया निरीक्षण में शीतलपुर में 11, मारहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.