अविनेश पाण्डेय को मिला पुलिसमैन ऑफ द मंथ का पुरस्कार
सिमडेगा, मई 20 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने सामान्य शाखा में प्रतिनियुक्त सअनि अविनेश पाण्डेय को पुलिसमैन ऑफ द मंथ पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अविनेश को मई माह में बेहतर काम करने के लिए सम्मानित किया गया। बताया गया कि पुलिसमैन ऑफ द मंथ: सिमडेगा पुलिस पुरस्कार के तहत प्रत्येक माह सर्वश्रेष्ठ पुलिस कर्मिर्यों का चयन कर अपने बेहतर ड्यूटी एवं बेस्ट टर्नआउट के लिए पुरस्कृत किया जाता है। साथ ही उसकी तस्वीर पूरे महीने थाना, ओपी, आदि प्रतिष्ठान के सूचना पट में लगाया जाता है। इससे पुलिस कर्मीयों, पदाधिकारियों में अपनी ड्यूटी पूरी लगनता एवं कुशलता के साथ करने हेतु प्रोत्साहन मिल रही है। साथ ही उनका मनोबल भी बढ़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.