काशीपुर, फरवरी 10 -- बाजपुर, संवाददाता। इंटर कॉलेज की प्रबंधकारिणी के चुनाव मंगलवार को निर्विरोध संपन्न हो गए। सभी पदों पर एकल नामांकन आने के कारण निर्वाचन प्रक्रिया महज औपचारिकता बनकर रह गई। अविनाश शर्मा को एक बार फिर निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महेशपुरा के प्रधानाचार्य एवं पीठासीन अधिकारी एसएन सिंह और धूम बहादुर चौहान की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। जांच के बाद सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। किसी भी पद पर दूसरा दावेदार न होने के कारण पूरी टीम को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। चुनाव के परिणाम घोषित करते हुए पदाधिकारियों की सूची जारी की गई जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष अविनाश शर्मा, उपाध्यक्ष नीरज सोनी, प्रबंधक सुरेन्द्र शर्मा, उपप्रबंधक अर्जित उपाध्याय, कोषाध्यक्ष भोजराज गर्ग, साधारण सदस्...