जौनपुर, अप्रैल 30 -- सिकरारा। शेरवा गांव निवासी डॉ. अरविंद कुमार सिंह के छोटे पुत्र अविनाश कुमार सिंह ने दूसरे प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल की है। इन दिनों वह प्रयागराज मुख्यालय पर पशुपालन विभाग में वरिष्ठ लिपिक पद कार्यरत हैं। पिता की सेवा में रहते मृत्यु के बाद उनको मृतक आश्रित कोटे में नौकरी मिली थी। कई बार यूपीएससी में भी प्रयास किए लेकिन असफल होने के बाद भी हिम्मत नहीं हारे और अंततः अधिकारी बनने की इच्छा पूरी हुई। रविंद्र सिंह, बमभोले सिंह, अशोक सिंह, बबलू, मनिजर, धुन्नू सिंह, अजय सिंह, सुशील सिंह(बेसिल), दीपक श्रीवास्तव सहित अन्य ने बधाई दी। यह भी पढ़ें- अविनाश का स्टेट यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट रजिस्टार पद पर हुआ चयन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...