आजमगढ़, मई 17 -- आजमगढ़,संवाददाता। श्री मारवाड़ी धर्मशाला पुरानी सब्जी में रविवार को मारवाड़ी युवा मंच शाखा का वार्षिक चुनाव हुआ। मंच के पदाधिकारियों ने श्याम सुंदर डालमिया को चुनाव अधिकारी और पर्यवेक्षक के रूप में अजीत रुंगटा के नाम का चयन किया। सदस्यों ने सर्वसम्मति से अविनाश जालान को अध्यक्ष, साकेत शर्मा को सचिव, अंकुर रूंगटा को कोषाध्यक्ष चुना। सह कार्यकारिणी के रूप में नागेश पोद्दार एवं विशाल गोयनका को उपाध्यक्ष, आकर्ष अडूकिया एवं यश रुंगटा को सह सचिव, आशीष खंडेलिया को सह कोषाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी के रूप में आकाश बैरासिया एवं हर्ष अग्रवाल को चयनित किया। बैठक में मुख्य रूप से अजीत रुंगटा, विष्णु रुंगटा, संदीप सराफ, प्रत्यूष डालमिया, गोपाल डालमिया, अंकुर रुंगटा,अविनाश जालान,अजय जसरासरिया, संजय डालमिया,शशांक डालमियासौरभ डालमिया आदि उपस्...