बोकारो, फरवरी 6 -- चास, प्रतिनिधि। चास धर्मशाला मोड़ में गुरुवार को नगर विकास समिति के जोन प्रभारी व सह प्रभारी की बैठक हुई। अध्यक्षता अभय कुमार मुन्ना व संचालन अतीश कुमार सिंह ने की। जिसमें मेयर प्रत्याशी अविनाश कुमार को समर्थन देने का निर्णय लिया गया। मौके पर कौशल किशोर ने कहा कि नगर विकास समिति पिछले 10 वर्षों से क्षेत्र में एक सामाजिक संगठन के रूप में कार्य कर रही है। समस्याओं और उसके समाधान को लेकर समिति लगातार कार्य कर रही है। साथ अशोक कुमार जगनानी को वार्ड 13 से समिति प्रत्याशी घोषित किया गया। अवसर पर समिति के संरक्षक सदस्य सह जोन प्रभारी विक्रम महतो , अशोक जगनानी, बालकृष्ण मुरारी, अतीश कुमार सिंह, शिव कुमार श्रीवास्तव, सुबोध कुमार सिंह, करमचंद गोप,नरोत्तम झा, रामकिंकर माहथा, पंकज कुमार सिंह, दिलीप कुमार सिंह सहित अन्य शामिल रहे।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.