कानपुर, अक्टूबर 2 -- कानपुर। यूनाइटेड चैम्पियंस लीग (यूसीएल) सीजन-2 का शुक्रवार को आगाज हुआ। टीएसएच और आरजी क्रिकेट मैदान पर दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में विलोज ने पिच राइडर्स को चार विकेट से हराया। दूसरे मैच में नाइट स्कॉचर्स ने जेबीके इलेवन को 35 रन से पराजित किया। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ यूपीसीए के कोषाध्यक्ष सचिन शुक्ला और जय कुमार ने किया। आरजी मैदान पर खेले गए मैच में पिच राइडर्स की टीम 17.1 ओवर में 100 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से आरिश ने 38 रन बनाए। गेंदबाजी में अजय ठाकुर ने चार ओवर में 13 रन देकर चार खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया। जवाब में विलोज ने 19 रन पर चार विकेट गंवा दिए। हालांकि, अभिषेक विज (48 रन) और अजय ठाकुर (नाबाद 35 रन) ने टीम को 23.1 ओवर में छह विकेट पर 104 रन बनाकर जीत दिलाई। गेंदबाजी में शिवांशु दीक्षित ...