अविनाश अग्निहोत्री परशुराम सेवा समिति के प्रदेश संरक्षक मनोनीत
औरैया, जून 7 -- औरैया। परशुराम सेवा समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील सम्राट ने प्रदेश उपाध्यक्ष के.के. चतुर्वेदी की सहमति से ओम नगर निवासी अविनाश अग्निहोत्री को समिति का प्रदेश संरक्षक मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने आशा जताई कि वह संगठन को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मनोनयन की घोषणा के बाद समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए अविनाश अग्निहोत्री को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.