मथुरा, अप्रैल 2 -- स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर अपनी विशिष्टता सिद्ध करने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौमुहां में गुरुवार को 'कायाकल्प अवार्ड' के लिए एक्सटर्नल असेसमेंट टीम ने सघन निरीक्षण किया। टीम ने अस्पताल की स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण और रोगी सेवा की गुणवत्ता का बारीकी से मूल्यांकन किया। निरीक्षण टीम में डॉ. सुहैब अहमद खान अलीगढ़, डॉ. मनीष द्विवेदी एवं शिकोहाबाद से साने आलम शामिल रहे। टीम के सदस्यों ने प्रसव कक्ष, ओपीडी, प्रयोगशाला एंव हर्बल गार्डन का जायजा लिया। साथ ही अपशिष्ट प्रबंधन की वैज्ञानिक पद्धतियों और दवाओं के स्टॉक की भी समीक्षा की। टीम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं और स्टाफ के कार्य के प्रति समर्पण पर संतोष व्यक्त किया। अस्पताल प्रभारी डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि यह मूल्यांकन प्रक्रिया दो कठोर चरणों पियर असेसमेंट और एक्सटर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.