अवादा फाउंडेशन का सात दिवसीय समर कैंप शुरू
सोनभद्र, मई 21 -- सोनभद्र। ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने और उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अवादा फाउंडेशन की तरफ से जनपद के खोड़ेला एवं चिचलिक गांवों में गुरुवार को सात दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ किया गया। समर कैंप में बच्चों, अभिभावकों और ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह समर कैंप प्रतिदिन सुबह साढे़ सात बजे से 10 बजे तक आयोजित किया जाएगा। समर कैंप के प्रथम दिवस ग्रैंड ओपनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। इसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई। बच्चों ने योग, पीटी, श्लोक पाठ, नृत्य, खेल गतिविधियों और विभिन्न रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- कस्तूरबा गांधी विद्यालय में तीन दिवसीय समपर कैंप आयोजित बच्चों के उत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.