एटा, मार्च 15 -- एटा। कस्बा अवागढ़ स्थित अंग्रेजी शराब के ठेका से चोर लाखों की नकदी, बीयर की पेटी चोरी कर ले गए। पकड़े न जाए उसे लेकर डीबीआर भी चोरी कर ले गए। अगले सुबह जानकारी होने के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पीड़ित ने चोरों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे चैक कर रही है। जिला कासगंज थाना अमांपुर के मोहल्ला राजेन्द्रनगर निवासी विजय प्रकाश गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि कस्बा अवागढ़ में अंग्रेजी शराब का ठेका है जिसकी अनुज्ञापी ऋचा मित्तल पत्नी प्रदीप मित्तल निवासी मोहल्ला गांधीनगर अमांपुर जिला कासगंज और ठेका पीड़ित की देखरेख में चल रहा है। बताया कि 14 मार्च की रात को चोरों ने ठेके में घुस आए और शराब बिक्री के रखे 1 लाख 42 हजार रुपये, दो पेटी बीयर, ठेका के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरा की डीवीआर...