अवागढ़ पब्लिक स्कूल ने मेधावियों को दिया विद्या सम्मान
एटा, मई 18 -- अवागढ़ पब्लिक स्कूल में सीबीएसई 12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले मेधावी को विद्या सम्मान से सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधक संजीव कुमार वार्ष्णेय ने कहा कि मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। विद्यालय निदेशक सजल वार्ष्णेय ने कहा कि आवागढ़ पब्लिक स्कूल सदैव विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं संस्कार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानाचार्य अतुलेश कुमार ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की लगन, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। कार्यक्रम में रोहित कुमार, पायल, प्रवीन कुमार, सौरभ वशिष्ठ, मनोज यादव पंकज यादव, भारती दीक्षित, अंश वार्ष्णेय, विवेक, योगेश यादव उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.