एटा, मार्च 27 -- कस्बा के किला रोड स्थित सिटी कॉन्वेंट स्कूल में अवागढ़ टैलेंट सर्च एग्जाम का परिणाम घोषित किया गया। मेधावियों को सम्मानित किया गया। शुक्रवार को आयोजित सम्मान समारोह में सिटी कॉन्वेंट स्कूल संस्थापक एवं आयोजन समिति सदस्य अशुतोष उपाध्याय, कुलदीप वार्ष्णेय, नरेश मिश्रा ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। विद्यालय संस्थापक राज कुमार तिवारी ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं मेधावी छात्रों का उत्साहवर्धन करती हैं। परीक्षा में नेहा प्रथम, निशांत द्वितीय और काव्या राघव ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.