बोकारो, अप्रैल 3 -- झारखण्ड प्लस 2 शिक्षक संघ के सचिव डॉ अवनीश कुमार झा ने सरकारी विद्यालयों की विद्यालय अवधि के बाद भौतिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में समाज की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा विद्यालय जैसे पवित्र संस्थान की सुरक्षा सुनिश्चित करने में समाज अपनी महती भूमिका को लेकर सजग हो। डॉ झा ने कहा समाज को बदलते वक्त के साथ अपनी भूमिका पर पुनर्विचार करना चाहिए। विद्यालय चुंकि समाज का अभिन्न अंग है,जिस पर क्षेत्र के सभी लोग विभिन्न कारणों से निर्भर रहते हैं। इसलिए समाज की यह जिम्मेदारी बनती है कि विद्यालय समयावधि के बाद वे बाहर से इस बात की निगरानी रखें कि कोई अवांछित तत्व विद्यालय की चहारदीवारी को फांदकर अंदर प्रवेश नहीं करने पाए। संघ के सचिव ने कतिपय विद्यालयों में असामाजिक तत्वों द्वारा विद्यालय अवधि के पश्चात या रात के अंधेरे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.