सुपौल, फरवरी 22 -- सुपौल। शिक्षा विभाग ने कर्तव्य में लापरवाही और उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना के मामले में सख्त कार्रवाई की है। सदर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, लौकहा के पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार भारती को जांचोपरांत निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश के आलोक में जिला स्थापना के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा की गई। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, सरायगढ़ निर्धारित किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.