अवसाद से ग्रसित युवक ने फंदे पर लटककर जान दी
पीलीभीत, अगस्त 8 -- पूरनपुर। एक युवक का शव घर में साड़ी के फंदे से लटकता मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक पिछले कुछ समय से अवसाद में चल रहा था। कोतवाली क्षेत्र के गांव मुजफ्फरनगर के रहने वाले 32 वर्षीय सर्वेश सिंह पुत्र छविनाथ सिंह मेहनत मजदूरी करते थे। गुरुवार रात सर्वेश परिजनों के साथ खाना खाकर सोने चले गए। शुक्रवार सुबह जब पत्नी ने सर्वेश को चारपाई पर नही देखा तो अपने बेटे को उसके ताऊ बृजपाल के पास इसकी जानकारी देने के लिए भेजा। परिजनों ने घर के कमरों में सर्वेश को ढूंढा। इस दौरान घर के अंदर जिस कमरे में भूसा भरा हुआ था। उसमें सर्वेश का शव कुंडे से साड़ी के सहारे लटका मिला। जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बृजपाल ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने जांच पड़त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.