फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 15 -- फर्रुखाबाद। राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासभा की ओर से आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को साइकिल देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय महासचिव अरविंद अवस्थी के नेतृत्व में हुये कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के नेताओं ने पुलिस भर्ती परीक्षा में एक प्रश्न के विकल्प में अवसरवादी में पंडित शब्द के प्रयोग किए जाने की कड़ी निंदा की गई। लगातार ब्राह्मणों पर की जा रही टीका टिप्पणी पर भी रोष जाहिर किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अमन दुबे, सर्वेश अवस्थी, अशोक मिश्रा, विजय शुक्ला, विजय त्रिपाठी, दयाशंकर अवस्थी, प्रदीप नरायन शुक्ला आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...