अवश्य---गोपाल नगर पार्क में ओपेन जिम शुरू
लखनऊ, जून 21 -- लखनऊ। रक्षा मंत्री व स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह के निधि से गोपाल नगर स्थित पार्क में स्थापित ओपेन जिम का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश संयोजक मान सिंह ने किया। इस अवसर पर गोपाल नगर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष बीबी सिंह, महासचिव रणदेव घोष, जागरुक फाउण्डेशन के अध्यक्ष आरके भदौरिया, पार्षद नरेंद्र पाल, मंडल अध्यक्ष महेंद्र राजपूत, अनन्त श्रीवास्तव, शेखर टंडन, प्रशांत सिंह, प्रदीप सिंह, कमलेन्द्र सेंगर, राजीव चौहान उपस्थित रहे। इस दौरान पार्षद नरेंद्र पाल ने पार्क के सुंदरीकरण की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.