अवश्य::: जूनियर इंजीनियरों ने शोक सभा कर दिवंगत अभियंताओं को दी श्रद्धांजलि
लखनऊ, जुलाई 8 -- फोटो भी लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन ने बुधवार को गोखले मार्ग स्थित 'सहयोग सदन' कार्यालय में शोक सभा आयोजित किया। इस दौरान संगठन के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष व लोकतंत्र सेनानी स्व. इं. सुरेन्द्र बहादुर सिंह तथा मध्यांचल शाखा के सचिव स्व. संजीव कुमार वर्मा की पुण्य स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। केंद्रीय अध्यक्ष गोपाल वल्लभ पटेल, महासचिव बलवीर यादव और संरक्षक सतनाम सिंह सहित कई पदाधिकारियों ने दोनों अभियंताओं के संगठन व समाज के प्रति योगदान को याद किया। वक्ताओं ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.