हरदोई, अप्रैल 5 -- हरदोई। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला अध्यक्ष पद पर अवशेष कुमार सिंह (फौजी) को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। उनकी नियुक्ति की घोषणा शहर के बाल विद्या भवन पब्लिक स्कूल में आयोजित एक समारोह के दौरान की गई। मुख्य अतिथि संजीव खरे, विशिष्ट अतिथि डॉ. कीर्ति सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीराम और मां भारती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुई। पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। अतिथियों ने अवशेष कुमार सिंह को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान पदाधिकारियों व पूर्व सैनिकों ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने में सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का समापन 'भारत माता की जय' के नारों के साथ हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.